क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 का आज ऐलान कर दिया गया
11 पहली से 15 में बारः
चयनकर्ताओं ने विश्व कप के लिए जिस 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान किया है उसमें 11 खिलाड़ी पहली बार इस महाआयोजन का दबाव झेलने उतरेंगे। यानी साफ है कि अनुभव के मामले में पिछली बार के मुकाबले ये टीम कहीं नहीं टिकती। ये हैं टीम के वो 11 खिलाड़ी जिन्होंने आज तक विश्व कप नहीं खेला है- अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, रोहित शर्मा, स्टुअर्ट बिन्नी, रवींद्र जडेजा, अंबाती रायुडू, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और इशांत शर्मा।
- यहां भी चेन्नई सुपरकिंग्स का दबदबा ?:
बेशक आइसीसी अध्यक्ष एन.श्रीनिवासन की आइपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स इन दिनों विवादों से घिरी हुई है लेकिन फिर भी इस टीम का दबदबा कायम है। जब विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा हुई तो इसमें चार खिलाड़ी ही ऐसे थे जो पिछली बार की विश्व कप टीम का हिस्सा थे और इन चारों में से तीन तो चेन्नई की टीम से ही थे।
विराट कोहली को छोड़ दें तो कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, सुरेश रैना और रविचंद्रन अश्विन वो सुपरकिंग्स हैं जो पिछली बार की तरह इस बार भी विश्व कप खेलने उतरेंगे। वहीं, चयनकर्ताओं ने किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देने के बजाय चोटिल खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को ही टीम शामिल करना बेहतर समझा। यानी चेन्नई सुपरकिंग्स का चौथा खिलाड़ी वो भी तब जब एक ऑलराउंडर के रूप में जडेजा का हाल का फॉर्म कुछ खास भी नहीं रहा है।