गजनी फिल्म से कैरीअर शुरु करने वाली हीरोइन असिन इन दिनों अफवाहों से परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों सोशल नेटवर्किंग साइटों पर असिन को लेकर खबरें आईं कि बॉलीवुड में मौके न मिलने से वह बुरी तरह परेशान हैं और उन्होंने फिर से साउथ का रुख कर लिया है।
इस मामले शुरुआत तब हुई जब ट्विटर पर असिन के अकाउंट पर लोगों ने पढ़ा कि वह बॉलीवुड में फिल्में न मिलने से परेशान होकर साउथ लौट रही हैं। वहां से यह खबर मीडिया में भी आ गई। इसके बाद असिन परेशान हो गईं। अब उन्होंने कहा है कि मेरा तो ट्विटर पर अकाउंट ही नहीं है। 
No comments:
Post a Comment